Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026: राजस्थान राशन डीलर भर्ती का 12वीं पास के लिए बिना परीक्षा नोटिफिकेशन जारी
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026: राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान राशन डीलर भर्ती की अधिसूचना प्रत्येक जिले के लिए पृथक रूप से जारी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भिन्न होती है। उचित मूल्य की रिक्त दुकानों एवं नवसृजित दुकानों पर नवीन आवंटन हेतु ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित जिले की आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2025
- राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 का अवलोकन
- भर्ती का शीर्षक: राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026
- भर्ती का प्रकार: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन डीलर का चयन
- राज्य: राजस्थान
- पद का नाम: राशन डीलर / उचित मूल्य दुकान संचालक
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
- आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन / ब्लॉक स्तर पर आवेदन
- चयन प्रक्रिया: मेरिट सूची के आधार पर (बिना परीक्षा)
- अधिसूचना की स्थिति: जारी
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: विभिन्न जिलों के अनुसार निर्धारित
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: संबंधित जिले की अधिसूचना के अनुसार
- आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष (उच्चतम आयु सीमा स्थानीय नियमों के अनुसार)
- विभाग का नाम: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार
- आधिकारिक वेबसाइट: food.raj.nic.in
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क
राजस्थान राशन डीलर भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। इस भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा:- 21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा:- 45 वर्ष
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर में आरएससीआईटी (RSCIT) डिप्लोमा अथवा समकक्ष पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की अनुपलब्धता की स्थिति में, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है।
शहरी क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकान के लिए, आवेदक को उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए जिसके उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरित की जानी है। इसी प्रकार, ग्रामीण क्षेत्रों में, आवेदक को उसी पंचायत के किसी भी ग्राम या वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
राजस्थान राशन डीलर भर्ती हेतु किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसमें चयन प्रक्रिया आवेदन पत्र में प्रस्तुत जानकारी एवं विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर संपन्न की जाएगी।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें:
- सर्वप्रथम, राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- तत्पश्चात, आवेदक को संबंधित जिले के आधिकारिक विज्ञापन का पूर्ण अवलोकन कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी।
- आवेदन पत्र केवल जिला रसद कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान ₹100 के भारतीय पोस्टल ऑर्डर के भुगतान पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
- आवेदक को आवेदन पत्र में उल्लिखित घोषणाओं के संबंध में ₹50 के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही ढंग से भरनी होगी और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- अंत में, निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को विज्ञापन में दिए गए पते पर जमा करना होगा।
महत्त्वपूर्ण लिंक्स
Last Date Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 form प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग
Official Notification:- जिला-बून्दी, ब्यावर, जिला-झालावाड़, नागौर, जैसलमेर
Official Website:- food.rajasthan.gov.in
महत्वपूर्ण निर्देश
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए:
आवेदन प्रस्तुत करने से पूर्व, कृपया आधिकारिक अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।
सभी आवश्यक दस्तावेज़ सटीक और अद्यतन स्थिति में होने चाहिए।
आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी प्रदान करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
कृपया आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पूर्व जमा करना सुनिश्चित करें।

0 Comments